सिकन्दराराव। कस्बा व क्षेत्र में बाइक चोरो के हौसले बुलंद हैं। पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है और चोर पुलिस को चुनौती देकर एक के बाद एक बाइक चोरी की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। कस्बा के जीटी रोड स्थित एल आई सी शाखा से अज्ञात बाइक चोर एक युवक की बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात बाइक चोरो के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है।
गांव टटी डंडिया निवासी ओमपाल पुत्र श्योदान सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह कस्बा में स्थित एल आई सी शाखा में किसी कार्य से अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस संख्या यूपी 86 वी/4843 पर सवार होकर आया था। एल आई सी परिसर से मौका पाकर अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।