हाथरस। थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी फौजी के पुत्र की गांव के पास ही गत दिनों सड़क किनारे लाश मिलने की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
उल्लेखनीय है कि गांव मीतई निवासी फौजी कुमरजी प्रसाद का करीब 20 वर्षीय पुत्र नितिन की गत 29 नवम्बर की रात गांव के पास ही सड़क किनारे खून से लथपथ लाश पड़ी मिली और नितिन उस दिन गांव की ही एक लड़की के आयोजित शादी समारोह में आगरा रोड स्थित एक गैस्ट हाउस में भाग लेने आया था। उक्त घटना की खबर से परिजनों व ग्रामीणों में भारी हडकम्प व खलबली मच गई थी तथा परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।
बताया जाता है उक्त मामले में कार्यवाही व गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज दर्जनों लोग व महिलायें पुलिस कार्यालय पर आ गये और घेराव सा कर लिया तथा कार्यवाही की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।