हसायन। कस्बा के मुख्य बाजार में छह दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने पुलिस द्वारा बाजार में गश्त किए जाने के बाद भी सात दुकानों के ताले चटकाकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।मगर पुलिस अभी तक कस्बा की दुकानों के ताले तोडने बाले चोरो का सुराग लगा पाने में पूरी तरह नाकाम रही है।वही कस्बा के दुकानदारों में चोरो के अभी तक न पकडे जाने को लेकर दहशत व्याप्त है।कस्बा के दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पुलिस गश्त होने के बाद भी चोरो ने एक एक करके सात दुकानों के ताले तोड दिए।मगर पुलिस को कतई भनक तक नही लग पाई।कस्बा के दुकानदारों ने चोरों के न पकडे पर काफी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सर्दी का मौसम होने के बाद पुलिस बाजार में दुकानंे बंद होने के काफी देर से गश्त करने के लिए आती है।दुकानदारों ने सीओं आशीष प्रताप सिंह से बाजार में पुलिस गश्त बढाऐं जाने की मांग की है।
सात दुकानों के ताले तोडने बाले चोरो को पुलिस नही लगा पाई सुराग
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।