Top News

कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु निःशुल्क आॅनलाईन पंजीकरण जारी

हाथरस। जिला समन्वयक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन ए0के0 गुप्ता ने बताया है कि बेरोजगार युवक/युवतियों को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोडने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु पोर्टल पर इच्छुक युवाओं के पंजीककरण की प्रक्रिया जारी है। जो वर्तमान में भी खुली हुयी हैं। उक्त प्रक्रिया निःशुल्क आॅनलाईन पंजीकरण की है। इच्छुक युवक/युवतियों सिलाई-कढाई, ब्यूटीकल्चर एवं कम्प्यूटर में प्रशिक्षण करना चाहते है। जिनकी आयु 14 से 35 वर्ष हो। वो अपना पंजीकरण कौशल विकास मिशन की वेबसाइट ूूूण्नचेकउण्हवअण्पद पर स्वयं कर सकते है। या पंजीकरण करने में कोई असुविधा होने पर विकास भवन, हाथरस कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं, ताकि उनको प्रशिक्षण दिलाकर सेवायोजित करने हेतु प्रयास किया जा सके।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने