Top News

भाजपा नेता दीपक वाष्र्णेय बने पापा

हाथरस। शहर के प्रमुख किराना व्यापारी श्री कन्हैयालाल वाष्र्णेय बाबा एवं युवा भाजपा नेता व भाजयुमों के उपाध्यक्ष दीपक वाष्र्णेय पापा बन गये हैं। उन्हें प्रथम पुत्री रत्न प्राप्त हुआ है। भाजपा नेता दीपक वाष्र्णेय की पत्नी श्रीमती ज्योति वाष्र्णेय ने अलीगढ के एक प्राइवेट अस्पताल में सुन्दर व स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया है। प्रथम पुत्री रत्न प्राप्त होने से जहां भाजपा नेता दीपक वाष्र्णेय का परिवार खुशी से प्रफुल्लित है वहीं उन्हें तमाम समर्थकों व शुभचिन्तकों तथा भाजपाईयों द्वारा बधाई दी जा रही है। दैनिक लालसा ने भी नवजात शिशु के स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने