हसायन। कस्बा में शनिवार को चांद की बारह तारीख को रबी उल अब्बल के दिन मुस्लिम समाज के नवी मौहम्मद साहब का जन्मदिन के पावन मौके पर मुस्लिम समाज के द्वारा बडी शान ओ शिददत के साथ ईदुलमीलादन्नवी के मौके पर जूलूस ए मौहम्मदी निकाला गया।जूलूस ए मौहम्मदी का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सेठ ओमप्रकाश यादव ने मौहल्ला कोलियान स्थित रजा मस्जिद पर पहुंचकर किया।मौहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज के द्वारा नमाज अदा कर मुल्क व कौम की सलामती की दुआऐं भी मांगी गई।जुलूस ए मौहम्मदी कस्बा के नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद, मुख्य बाजार, कुरैशियान, शीशग्रान, दखल, दादा दीन अलीशाह की मजार से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचकर सम्पन्न हुआ।जुलूस ए मौहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोग तेरी नस्ले पाक में बच्चा बच्चा नूरे का।,तू हैंऐने नूर तेरा सब घराना नूर का।।,कौन देता है देने को मुंह चाहिए।,देने बाला है सच्चा हमारा नबी।।,देखो रे देखो मेरे नबी की शान देखों। जुलूस ए मौहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोग ऊंट व घोडों पर सवार होकर हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए जा रहे थे।इस मौके पर जाहिद अली फौजी,सरारूददीन कुरैशी,शमशेर अली, जानिव हसन पूर्व छात्र कैबिनेट संघ एएमयू अलीगढ,आमिर अली कुरैशी,शहबाज अब्बासी,मौ.आकिल,मौ.शाहिद, इमरान अली,आसिब अली,शारिक अली,आमिर अली,गुडडू पैकार,शाहिद अली,आबिद अली,मैनुददीन,मोरमुकुट कुशवाहा, शाहिद अली,इसरार अली,अनवार खाॅं,डा.अशरफ अली,अबरार अली,जुनैद अली,शानू अली,आमिर खाॅं,हामिद अली,इकबाल अली,मौ.नजर,आस मौहम्मद,इकबाल अंकल,हमीद खाॅं,समसुददीन खाॅं,साबिर अली,चाॅंद खाॅं, एसओं प्रबीण कुमार,एसआई राजेश कुमार यादव,जय कुमार कसाना संजय चैहान व अन्य पुलिस फोर्स सहित तमाम जूलूस में मौजूद थे।
जुलूस ए मौहम्मदी में गूंजे हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।