Top News

चोरों ने 2 बैटरी दुकानों के चटकाये ताले, लाखों की चोरी

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। सर्दी के मौसम में ठण्ड बढते ही चोरों ने अपनी हरकतें तेज कर दी हैं और थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ रोड पर बीती रात्रि को 2 दुकानों के ताले चटका लिये और एक दुकान में से जहां लाखों का माल ले गये वहीं दूसरी दुकान से माल पार करने में असफल रहे। उक्त घटनाओं से क्षेत्रीय दुकानदारों में भारी खलबली मच गई है।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ रोड पर हनुमान वाटिका के पास किला गेट निवासी शैजी खान पुत्र सईद खान की शैजी बैटरी हाउस के नाम से दुकान है और बीती रात्रि को उक्त दुकान के ताले चटकाकर व शटर खोलकर अज्ञात चोर लाखों रूपये कीमत की बैटरी, इनवर्टर व नगदी को चोरी कर ले गये। चोर दुकान में से 23 बैटरी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार, 4 इनवर्टर कीमत करीब 16 हजार रूपयो तथा 32 सौ रूपये की नगदी को पार कर ले गये।
बताया जाता है चोरों ने वहीं पर डाकखाने वाली गली निवासी श्रीमती कविता पत्नी डा. प्रेमचन्द्र गुप्ता की हाथरस बैटरी हाउस के भी ताले चटका लिये लेकिन शायद किसी के आ जाने पर चोर माल पार कर ले जाने में असफल रहे। उक्त घटनाओं की आज सुबह जब पता चली तो पूरे क्षेत्र के दुकानदारों में भारी खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई। घटना की रिपोर्ट हेतु शैजी खान ने थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।
                         हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने