हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर के निकट बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अपनी बहिन की ससुराल आ रहे एक दंपति को बांण के ईट भटटा के निकट तंमचा दिखाकर बाइक में धक्का मारकर दपंति से अंगूठी,जजंीर,मंगलसूत्र,व दो हजार रूपए की नकदी व मोबाइल लूटकर भाग गए।घटना के बाद दंपति ने शोर गुल किया तो खेतों पर पानी लगा रहे किसान मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मोबाइल को रास्ते में फैंककर भाग गए थे।घटना की सूचना मिलते ही एसआई जितेन्द्र कुमार सिंह चैहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में दबिश भी दी मगर पुलिस को बदमाशों के भाग जाने के बारें में कोई सुराग नही लग पाया।इस मामलें में एसओ प्रबीण कुमार सिंह का कहना है पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी पीडित का कुछ सामान आगे पडा मिल गया कुछ सामान चला गया।पुलिस मामलें की जांच कर रही है।जांच के बाद ही तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार निवासी फिरोजाबाद सोमवार को अपने बहनोई दिनेश पुत्र देशराज निवासी बांण अब्दुलहईपुर के लिए आ रहा था।जैसे ही बृजेश कुमार मोहब्बतपुरा से बांण गांव के लिए अपनी पल्सर बाइक से ईट भटटा के निकट आया। तभी अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने बृजेश कुमार की बाइक को तंमचा दिखाकर धक्का मारकर रूकवाकर तंमचे के बल पर बृजेश कुमार से अंगूठी,जंजीर, व बृजेश कुमार की पत्नी से मंगलसूत्र, 2000 रूपए व मोबाइल लेकर भाग गए।मगर शोर शराबा होने के कारण बदमाश बृजेश कुमार का मोबाइल रास्ते मे ही छोडकर भाग गए।
अपाचें सवार बदमाशों ने तंमचे के बल बहिन की ससुराल आ रहे दंपति को लूटा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।