Top News

घनी आबादी वाले सासनी गेट चैराहे पर दौड़ता हुआ आया हिरन

  • लोगों ने बमुश्किल हिरण को पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

  • देखने वालो की लगी भारी भीड

  • चैराहे पर लगा जाम

हाथरस। शहर की घनी आबादी के अति व्यस्त चैराहे सासनी गेट पर अचानक दौड़ता हुआ एक हिरन आ गया, शहर में हिरन को देख लोग चैक गए और हिरन को देखने वालो की भीड़ जमा हो गई जिसके कारण चैराहे पर जाम लग गया। वही लोगो को यह डर भी सताने लगा की कही हिरन किसी वाहन के नीचे ना आ जाए। कुछ युवकों ने बमुश्किल हिरण को पकड़ा और वन विभाग को सूचना दी। काफी देर इन्तजार के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही उसको शहर से बाहर जंगल में छोड़ दिया।

   सबसे बड़ा सवाल यह है की हिरन हाथरस से 40 किलोमीटर दूर सिकंदरा राउ क्षेत्र में पाए जाते है। यह हिरन यहाँ कहा से आ गया या क्या किसी घर में से कैद से छूट कर आया था।
              बीडियों खबर देखने के लिए क्लीक करें

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने