हसायन। शासन के मुखिया आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर कस्बा व देहात क्षेत्र में बिजली बिभाग द्वारा गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने के लिए घर घर निःशुल्क बिजली कनैक्शन दे रही है।मगर उसके बाद भी कस्बा के 36 लोगों के द्वारा बिजलीघर पर बिजली कनैक्शन के लिए आबेदन दिए जाने के बाद भी अभी तक शासन की निर्माण दायी संस्था एमएसके द्वारा मीटर व किट बिजली बिभाग को उपलब्ध न कराए जाने के कारण बिभाग असमंजस में है।इस मामलें में उपखंडीय अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सौभाग्य बिजली कनैक्शन के 36 आवेदन भी प्राप्त हुए है।जो बिजली बिभाग की कार्यदायी संस्था एमएस कश्मीरी ला एंड कम्पनी द्वारा मीटर व किट उपलब्ध न कराए जाने पर बिजली कनैक्शन नही हो पाए है।जिन्हे कार्यदायी संस्था द्वारा मीटर व किट उपलब्ध कराते ही सभी कनैक्शन करा दिए जाएगे।
36 सौभाग्य निःशुल्क बिजली कनैक्शन मीटर व किट न होने के कारण अधर में लटके
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।