Top News

सिपाही ने 3 एटीएम ठगों को दबोचा, 2 ठग भागे, 1 को सिपाही और स्थानीय लोगो ने पकडा, पीटते पीटते लाया गया थाना कोतवाली सदर

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट पर आज उस समय भारी हंगामा मच गया जब एक सिपाही ने 3 एटीएम ठगों को दबोच लिया,जिनमे से 2 ठग भाग निकले लेकिन एक को सिपाही और स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पीटा,और उसे पीटते पीटते थाना कोतवाली सदर तक ले गए, सिपाही की सतर्कता से सिपाही ठगने से बच गया।


आपको वतादें कि आगरा में तैनात सिपाई जयप्रकाश यहाँ मुरसान गेट स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रहा था तभी 3 ठग  भी बहा आ गए और उन्होंने जालसाजी कर सिपाही से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया , एटीएम बदले जाने का शक होने पर उसने तीनों ठगों को टोका,टोकते ही तीनों ठग भागने लगे,सिपाही ने एक ठग को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली,लोगो ने थाना पुलिस और डायल 100 को फोन भी किया लेकिन लगभग एक घण्टे तक न तो डायल 100 की गाड़ी पहुची और न ही इलाका कोतवाली पुलिस, उसके बाद सिपाई और पब्लिक खुद ही ठग को रोड पर पीटते पीटते कोतवाली की तरफ ले गए। वही मामले में एसपी हाथरस सुशील धुले का कहना है कि पीड़ित सिपाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ठग से गहनता से पूछताछ की जाएगी यह एक गिरोह है जो एटीएम कार्ड बदलकर लोगो को ठगते है और वही पुलिस के इतनी लेट मौके पर पहुचने की भी जांच की जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने