सिकंदराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कस्बा के मौहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार पुत्र दया शंकर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह एचपी गैस के टैंकर संख्या यूपी 17 एटी/1081 को लोनी से लेकर उन्नाव जा रहा था। उसके बालक की तबियत खराब होने के कारण चालक ने टैंकर को कोतवाली के बाहर जीटी रोड पर खड़ा कर दिया और अपने घर चला गया। चालक जब लौट कर आया तो अज्ञात चोर टैंकर की खिड़की का शीशा तोड़कर टैंकर की 2 बैटरी चुराकर ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला पुलिस की नाक के नीचे का है। चोर बेखौफ होकर पुलिस को चुनोती देते हुए टैंकर से चोरी कर ले गए। जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
हाथरस की हर खबर सीधे आपतक- www.hathraslive.com
हाथरस की हर खबर सीधे आपतक- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।