Top News

भाजपा की जीत से राजनीति की बदलेगी दिशा

हाथरस। नगर निकाय चुनावों के आये चुनाव परिणाम में भाजपा ने फिर से पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है वहीं अब जिले की राजनीति में नये परिवर्तन आने व दिशा बदलने की संभावनाये हैं इस चुनाव परिणाम के नतीजे दूर तक का इतिहास लिखेंगे।
जिले में आये नगर निकाय चुनाव परिणामों में 9 सीटों में से जहां 4 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है वहीं 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है और सपा व कांग्रेस को 1-1 सीट ही मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की विजय से जिले की राजनीति में अब नई दिशा आने की संभावना है और आगामी समय बतायेगा कि जिले की राजनीति में कौन-कौन से नये बदलाव आयेंगे और क्या गुल खिलेंगे। भाजपा को छोड अन्य दलों को सोचना होगा कि वह जनता के दिलों में क्यों और कैसे नहीं उतर सके और क्या कमियां रह गईं?

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने