Top News

कंटेनर में ठूंसकर ले जाते गौवंश पकड़े, 1 गौवंश व 1 गाय की मौत, तस्कर भागे, पुलिस ने ट्रक लिया हिरासत में

हाथरस। उ. प्र. में योगी सरकार बनने के बाद गौवंशों की अवैध कट्टी में जहां भारी कमी आयी है वहीं कुछ गौ तस्कर  चोरी छिपे अवैध कट्टी व गौवंशों की तस्करी का काम कर रहे हैं और आज सुबह एक बंद कंटेनर में ठूंसकर अवैध तरीके से कट्टी को ले जाये जा रहे 23 गौवंशों (सांड) व 1 गाय को हिन्दुवादियों ने पुलिस व ग्रामीणों की मदद से पकड लिया वहीं उन्हें मुक्त कराकर गौशाला भिजवाया गया लेकिन गौवंश तस्कर भाग जाने में सफल रहे।
बताया जाता है हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डल सह मंत्री अनूप वाष्र्णेय व जिला मंत्री प्रशांत मिश्र, गोपाल बघेल व प्रशांत प्रताप को आगरा-अलीगढ बाईपास होकर एक बंद कंटेनर में ठूंसकर गौवंशों को ले जाने की सूचना मिली तो वह तत्काल जहां गांव रूहेरी पर पहुंच गये और थाना हाथरस गेट पुलिस को भी बुला लिया तथा ग्रामीणें की मदद से कंटेनर ट्रक संख्या एच.आर. 38 एन/8497 को रोक लिया तथा पुलिस व ग्रामीणों को ट्रक सवार चालक-परिचालक सहित 4 गौवंश तस्कर ट्रक से उतरकर भाग गये।
हिन्दुवादियों व ग्रामीणों ने कंटेनर में ठूंसकर भरे करीब 23 गौवंश (सांड) व 1 गाय को ट्रक से उतारा और उन्हें इगलास रोड पर गांव टुकसान स्थित बालाजी गौशाला भिजवाया लेकिन 1 सांड व 1 गाय की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त ट्रक में भारी मात्रा में गौवंशों को बेहोश करने के इंजेक्शन भी मिले हैं जिन्हें पुलिस ने बरायद कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी अपनी हिरासत में ले लिया है और गौवंशों के तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
उ.प्र. में जब से योगी सरकार बनी है तब से अवैध मांस व्यापार, अवैध कट्टी व पशुओं की तस्करी पर रोक लगी है लेकिन कुछ तस्कर जो चोरी छिपे काम कर रहे हैं वह हिन्दुवादी संगठनों के रडार पर आ रहे हैं और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया जा रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने