सिकंदराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बिहारी के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वही कार में सवार 2 युवक गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वही घायलो को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ मेडीकल रेफर किया है।
कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर बीती रात्रि को सिकंदराराव से 38 वर्षीय राजकुमार पुत्र भरत सिंह, सतेंद्र पुत्र महावीर व विजय उर्फ बबलू पुत्र रामवीर निवासीगण गांव खेड़ा बिचपुरी थाना सकरौली जनपद एटा अपनी कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार जलेसर मार्ग स्थित गांव नगला बिहारी के समीप पहुँचे तभी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई जिसमे राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। वही सतेंद्र व विजय गंभीररूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को सीएचसी से चिकित्सको ने अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक - wwwhathraslive.com
कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर बीती रात्रि को सिकंदराराव से 38 वर्षीय राजकुमार पुत्र भरत सिंह, सतेंद्र पुत्र महावीर व विजय उर्फ बबलू पुत्र रामवीर निवासीगण गांव खेड़ा बिचपुरी थाना सकरौली जनपद एटा अपनी कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार जलेसर मार्ग स्थित गांव नगला बिहारी के समीप पहुँचे तभी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई जिसमे राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। वही सतेंद्र व विजय गंभीररूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को सीएचसी से चिकित्सको ने अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक - wwwhathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।