हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। सर्दी का मौसम बढते ही चोरों ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दिया है और बीती रात्रि को खंदारी गढी में एक पूर्व शिक्षक के यहां से लाखों का माल व नगदी चोरी कर ले गये। घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया है।
मौहल्ला खंदारी गढी निवासी प्रेमशंकर पुत्र छोटेलाल अक्रूर इण्टर कालेज से रिटायर्ड शिक्षक हैं और बीती रात्रि को उनका पूरा परिवार जहां गहरी नींद में सोया था वहीं तभी रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने छत के रास्ते प्रवेश पा लिया और घर को जमकर खंगालते हुए एक सूटकेस में रखे करीब 10 तौले सोने के जेवरात व एक लाख रूपये की नगदी आदि को चोरी कर ले गये।
घटना की उस वक्त पता चली जब रात्रि को प्रेमशंकर की पत्नी लघुशंका जाने को उठी तथा घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई वहीं सूचना पाकर थाना हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने आवश्यक छानबीन की। घटना की रिपोर्ट हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।