Top News

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में गुटबाजी हावी

हाथरस। आॅल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आव्हान पर पूरे देश व प्रदेश के साथ जिले में भी ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने आज से जीएसटी के विरोध में हडताल शुरू कर दी है और तमाम ट्रांसपोर्ट बंद रही लेकिन ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के दूसरे गुट ने बंद का बहिष्कार कर अपनी ट्रांसपोर्ट कम्पनियों पर माल की लोडिंग व अनलोडिंग की गई जिससे ट्रांसपोर्ट एसो. के बंद का कोई खास असर नजर नहीं आया।
 उक्त बंद के समर्थक ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि ट्रांसपोर्टरों को जीएसटी से बाहर किया जाये तथा डीजल को जीएसटी के दायरे में नहीं लिया जाता तथा परिवहन कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों का शोषण रोका जाये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने