Top News

ग्रामीणों नें की पुलिस से मीट की बिक्री बंद कराने की मांग

हाथरस/हसायन। क्षेत्र के गांव इन्द्रनगर सिकतरा के माजरा गांव निजामतपुर में इन दिनों खुलेआम प्राथमिक बिद्यालय के पास मीट की बिक्री की जा रही है।इस मामलें में ग्रामीणो ने कई बार ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश सिंह व कोतवाली पुलिस से मीट की बिक्री किए जाने की शिकायत करने के बाद भी अभी तक मीट की बिक्री पर रोक नही लग पा रही है।बर्तमान में नवरात्र का त्यौहार होने के कारण सुबह से ही महिला पुरूष देबी मंदिरों पर पूजा करने के लिए भी पहुंचते है।गांव सिकतरा व निजामतपुर के ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक बिद्यालय के पास मीट की बिक्री होने से माहौल दूशित हो रहा है।मगर उनके द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है।वही बिद्यालय के हैडमास्टर अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि उन्हे स्कूल के पास किसी व्यक्ति द्वारा मीट बेंचे जाने की कोई जानकारी नही है।मगर फिर भी वह अपने स्तर से स्कूल के आसपास मीट बेंचने बाले युवक की तलाश कर उसके खिलाफ कार्यवाही जरूर कराउंगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने