Top News

हसायन- मेला आयोजक ने मेला में दंगल कराए जाने के बाद अन्य कार्यक्रमों को कराने से खींचे हाथ, मेला जल बिहार का उदघाटन सपा नेताओं से करानें के बाद 4 दंगल ही कराकर की इति श्री


हसायन। कस्बा में चल रहे प्राचीन मेला जल बिहार का कस्बा के पूर्व चेयरमैन सेठ ओमप्रकाश यादव द्वारा 20 सितंबर को मेला जल बिहार का उदघाटन की रस्म निभाकर मेला का आयोजन कराकर दंगल कराए जाने के बाद बीच में ही छोड दिया गया।मेला जल बिहार एक बार फिर राम भरोसे हो गया।वही मेला आयोजक सेठ ओमप्रकाश यादव से मेला जल बिहार के अन्य आयोजन कराए जाने के बारे में पूछे जाने पर वह बुरी तरह झल्ला गए।मेला आयोजक ने कहा कि उन्होने मेला का उदघाटन कराने के बाद मेला जल बिहार में चार कुश्ती दंगल करा दिए है।अगर किसी को मेला जल बिहार में जो भी कार्यक्रम कराना है। वह प्रशासन व पुलिस से परमीशन से मेला जल बिहार में आयोजन करा सकते है।वही मेला जल बिहार में इस बार रसिया,नौटंकी,कब्बाली,संगीत निशा कार्यक्रम न होने से कस्बा व क्षेत्र के लोगों में काफी निराशा है।वही क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब मेला में रात्रि कार्यक्रम ही आयोजित नही कराने थे। तो फिर मेला का उदघाटन करके बेबजह बडे मियां खुद ही मिठठू क्यो बन बैठे।वही कस्बा के प्राचीन मेला जल बिहार उदघाटन के बाद सिर्फ सात दिन में छह दंगल के बाद कोई रात्रि कार्यक्रम नही होने से लोग काफी निराश है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने