हाथरस/हसायन। नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा कस्बा में हर बर्ष लगवाया जाने बाला प्राचीन मेला नगर पंचायत के गठन से काफी समय पहले से अश्विन माह के श्राद्ध पक्ष में लगना आरंभ हो जाता है।इस मेला के लिए नगर पंचायत के द्वारा हर बार अपनी निजी धनराशि से मेला कराया जाता रहा है।कस्बा के मेला जल बिहार को अभी तक लगे कई बर्ष व्यतीत हो चुके मगर अभी तक किसी भी चेयरमैन ने मेला को रजिस्टर्ड नही कराया गया है।इस बार कस्बा में लगने बाला प्रमुख मेला जल बिहार राम भरोसे है।वही नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रमा दुबे ने यह कहते हुए हाथ खडे कर दिए है कि उन्हे मेला जल बिहार के बारें में अभी तक किसी ने सम्पर्क कर जानकारी नही दी है।अगर कोई कस्बा के संभ्रात व्यक्ति मेला जल बिहार के आयोजन को लेकर सम्पर्क करेगें तो नगर पंचायत मेला जल बिहार की साफ सफाई,बिजली पानी की समुचित व्यवस्था कराएगी।ईओ ने कहा कि रही मेला के लिए अनुदान की बात तो समय आने पर मेला के लिए अनुदान की पूरी कोशिष की जाएगी।मेला जल बिहार इस बार राम भरोसे है।लोगों को कस्बा में इस बार मेला के आयोजन को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है।कस्बा में इस बार मेला कौन कराएगा।यह अभी तक तय नही हो पा रहा है।इस प्रसिद्ध प्राचीन मेला के आयोजन को लेकर कस्बा में किसी बैठक का आयोजन तक नही कराया गया है।कहीं यह मेला आपसी राजनीति के कारण कस्बा के लोगों की आंखों से ओझल न हो जाए।
हाथरस/हसायन- कही इस बार आंखों से ओझल न हो जाए मेला जल बिहार, मेला के आयोजन को लेकर नगर पंचायत ने खडे किए हाथ
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।