हाथरस। नर सेवा ही नारायण सेवा है और इससे बढकर कुछ नहीं है। दिव्यांग व पोलियो ग्रस्त लोगों की जांच एवं आॅपरेशन चयन हेतु व कृत्रिम अंग वितरण शिविर के साथ निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ कल 20 अगस्त को होगा। उक्त कार्यक्रमों में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष प्रशांत भैया व जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी आज अलीगढ रोड स्थित श्री जी फार्म में आयोजित प्रेसवार्ता में बालाजी गौ सेवा समिति के अभय अग्रवाल, सुमत प्रकाश जैन, ओ.पी. वर्मा, जे.पी. अग्रवाल, अशोक कुमार, आर.बी. शर्मा व प्रमोद कुमार गुप्ता (लाला बाबू) ने बताया कि बालाजी गौ सेवा समिति के तत्वावधान में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान द्वारा कल 20 अगस्त को सुबह 9 बजे से श्री जी फार्म हाउस पर आयोजित विशाल शिविर में निशुल्क दिव्यांग व पोलियो की जांच, निशुल्क आॅपरेशन हेतु चयन व कृत्रिम अंगों का वितरण होगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।