हाथरस। जिले की सबसे बडी पंचायत जिला पंचायत अध्यक्ष के हुए उप चुनाव में मात्र 1 वोट से सपा जिलाध्यक्ष श्रीमती यादव उर्फ बुआजी के विजयी होने से जहां सपा में भारी खुशी है वहीं पूर्व विधायक गेंदालाल चैधरी व भाजपा के वरिष्ठ व दलित रामवीर सिंह भैयाजी भी भारी खुशी मना रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से लेकर विजयश्री तक के पूरे सफर में भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी ने अहम रोल निभाया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये हुए उप चुनाव में 1 वोट से ओमवती यादव उर्फ बुआजी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में भारी जोश व उत्साह है और मिष्ठान वितरण का दौर चल रहा है वहीं निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव के जगह-जगह स्वागत हो रहे हैं। अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष का पद बसपा के पास था लेकिन राजनीति में कब कौन किधर पलटा मार जाये इसका भरोसा नहीं है।
सूत्र बताते हैं कि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में जहां पूर्व विधायक गेंदालाल चैधरी सक्रिय रहे वहीं अविश्वास प्रस्ताव से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव तक सत्ताधारी दल भाजपा के वरिष्ठ नेता व अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रामवीर सिंह भैयाजी ने भी अहम किरदार निभाया है और जिला पंचायत सदस्यों के साथ करने व एकजुटता बनाये रखने को तन, मन, धन से सक्रिय रहकर भूमिका निभाई है। ओमवती यादव को जिताने के लिये नायक की तरह रोल प्ले किया है। जिसका सबूत विपक्षी दलों के साथ मीटिंग हो या प्रेसवार्ता या नामांकन सभी में साथ रहना दिखना है। भैयाजी का भी उपाध्याय परिवार से राजनीतिक विद्वेष है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।