Top News

हाथरस/सादाबाद- जहर खुरानों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बनाया शिकार, पुलिस ने कराया बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती

हाथरस/सादाबाद। कोतवाली सादाबाद इलाके में जहर खुरानों ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया जिसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सादाबाद में भर्ती करवाया गया गया है। मामला सादाबाद इलाके के NH-93 के गांव गुरसौटी के बम्बे का है जहां कुछ लोग एक अज्ञात व्यक्ति को बेहोशी की हालत में एक गाड़ी से फेंक गए जिसके मुँह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फोन से 100 नंबर को दी गई। पुलिस ने उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सादाबाद में भर्ती करवाया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वही अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो पाई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने