Top News

हाथरस/हसायन- महिलाआंे ने कस्बा इंचार्ज से की आरोपियों को बचाने की गुहार

हाथरस/हसायन। गुरूवार को कस्बा के मौहल्ला जाटवान की एक महिला ने मौहल्ले के ही चार युवकों के खिलाफ एसपी घुले सुशील चन्द्रभान को लिखित शिकायती पत्र देकर मारपीट गाली गलौज किए जाने का आरोप लगाया था।इस मामलें में एसपी ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के निर्देश पुलिस को दिए गए।वही कोतवाली पुलिस ने जब इस मामलें में महिला की एसपी के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की तो कस्बा के मौहल्ला जाटवान की महिलाऐं पूर्व चेयरमैन सेठ ओमप्रकाश यादव के साथ कोतवाली पहुंची और कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार सिंह चैहान को अबगत कराते हुए कहा कि उक्त महिला ने फर्जी तरीके से नाटक कर युवकों के खिलाफ झूठा मुकददमा दर्ज करा दिया गया है।महिलाओं ने कस्बास इंचार्ज से कहा कि उक्त महिला बेबजह रिपोर्ट दर्ज कराकर आए दिन परेशान करती है।इस बारें में कस्बा इंचार्ज ने महिलाओं को मामलें की सही जांच किए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह दोषी को बख्शेगंे नही और किसी निर्दोष व्यक्ति को घटना में नही फंसाया जाएगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने