Top News

हाथरस- भाजपा शहर टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर नगर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय के नेतृत्व में नगर इकाई द्वारा शहर के रूई की मंडी एवं लोहट बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय ने कहा कि नगर इकाई द्वारा समय-समय पर विशेष सफाई अभियान जनता की जागरूकता के लिये चलाया  जा रहा है। जिससे कि लोग अपने आसपास सफाई रखें। स्वच्छता अभियान को हमको अपने जीवन का एक हिस्सा बना लेना चाहिये। आज अनेकों मलिन बस्तियों में सफाई न होने के कारण वहां के बच्चों को कुपोषण का शिकार होना पड़ रहा है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सफाई अभियान पर पूरी सरकार को एकजुट किये हुये हैं वहीं कुछ लोग इसको राजनीति से जोड़ रहे हैं। जबकि सफाई व स्वच्छता हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। अगर स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत। अगर हमको अपनी आने वाली पीढ़ी को बीमारियों और कुपोषण से बचाना है तो हमको स्वच्छ भारत अभियान के तहत कुछ घंटे सफाई को देने होंगे।
 सफाई अभियान में नगर महामंत्री राकेश शर्मा अनाड़ी, अशोक गोला, मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय (गोरू), उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, कोषाध्यक्ष धीरज जैन, सोशल मीडिया प्रमुख गौरवकांत शर्मा, दीपक वाष्र्णेय, अंकित गौड़, अंकित बंसल, विजय वर्मा, भीकम सिंह चैहान, नारायण लाल, वैभव वाष्र्णेय, सौरभ वाष्र्णेय (टिंबर वाले)  आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने