हाथरस/हसायन। गांव इटर्नी में छोटे भाई के द्वारा अपने बीमार बच्चों को दबा दिलवाने के लिए बडे भाई की पल्सर लेकर बाजार आ जाने को लेकर दोनो में बिवाद हो गया। बडे भाई के द्वारा अपनी पल्सर बाइक में भी आग लगा दी। इस दौरान गांब के एक पडौस के युवक के द्वारा जब दोनो भाईयो को बचाने का प्रयास किया तो बडे भाई के द्वारा बिचैलिया पर ही बाइक में आग लगाए जाने व मारपीट का आरोंप लगाकर शिकायत कर दी गयी। जानकारी के अनुसार इटर्नी निवासी मनोज पुत्र भगबती का अपने ही भाई पवन से बाइक को बाजार ले जाने को लेकर गाली गलौज मारपीट हो गई। दोनो भाईयों में मारपीट होती देख गांव के ही कैलाश पुत्र मुरारीलाल के द्वारा बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो मनोज के द्वारा कैलाश के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर अपनी बाइक में आग लगाकर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने इस मामलें में दोनो को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है।
हाथरस/हसायन- गांव इटर्नी में भाईयो के बिवाद में बाइक में लगाई आग, बिचैलिया भी पिटा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।