Top News

हाथरस- मानकों को पूरा नहीं करने वाली बसों पर होगी कार्यवाही- एआरटीओ

हाथरस। शासन द्वारा यहां नोयडा से स्थानांतरित किये गये नये एआरटीओ प्रशासन श्री महेश कुमार शर्मा द्वारा अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है तथा उनके आगमन पर कर्मचारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एआरटीओ प्रशासन श्री महेश कुमार शर्मा ने बातचीत में अपनी प्राथमिकतायें बताते हुए कहा कि कार्यालय से सम्बंधित कार्यो जिनमें आम जनता के सीधे कार्य होने वाले लाइसेंस, पंजीयन आदि को पूर्ण रूप से आॅन लाइन कराने की कोशिश है और इस क्षेत्र में काफी कार्य हो भी चुका है। उन्होंने बताया कि उ.प्र. शासन की मंशा के अनुसार सभी कार्य आॅन लाइन होते ही मानवीय हस्तक्षेप खत्म हो जायेगा तथा जनता आधे से ज्यादा अपना कार्य कम्प्यूटर पर करके आयेगी।
एआरटीओ श्री शर्मा ने बताया कि कार्यालय के पटलों का अवलोकन कर रहे हैं और कहां-कहां सुधार की आवश्यकता है उसे भी सुधारा जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका विशेष ध्यान स्कूल बसों पर रहेगा कि वह सडक पर मानकों को पूरा करके चल रही हैं या नहीं इसकी चैकिंग करेंगे और अधूरे मानकों वाली बसों पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने