Top News

हाथरस/हसायन- लकडी काटने की अनुमति लेने पहुंचे युवक को एसओ ने फटकार कर भगाया

हाथरस/हसायन। एसपी  सुशील कुमार घुले की कडी नसीहत के बाद क्षेत्र में चलने बाला अबैध लकडी कटान का कारोबार एसओ प्रबीण कुमार सिंह के द्वारा पूरी तरह प्रतिबंधित करा दिया है। क्षेत्र में लकडी का कटान न होने से लकडी माफिया काफी परेशान हो रहे है। वही कस्बा व क्षेत्र की सभी आरामशीनें भी बंद पडी हुई है। गुरूवार को सुबह 11 बजे के लगभग एक लकडी का कटान करने बाला युवक एसओ प्रबीण कुमार सिंह के पास पहुंच गया और एसओ प्रबीण कुमार सिंह से नीम के दो पेड  लकडी कटवाए जाने के लिए अनुमति मांगने लगा। जैसे ही एसओ प्रबीण कुमार सिंह ने उक्त युवक को अपने पास कक्ष में पहुंचा देखा तो उनका पारा हाई हो गया और लकडी का कटान करने बाले युवक को कडी डांट फटकार लगाकर कोतवाली से भगा दिया। इस घटना के बाद कोतवाली के सभी पुलिस कर्मियों में हडकंप सा मच गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने