Top News

हाथरस/सहपऊ- गांव धाधऊ में मायके आयी पत्नी को सोते वक्त पति ने चाकू से किया लहूलुहान, गम्भीर हालत में ले जाया गया आगरा

हाथरस/सहपऊ। रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने मायके आयी पत्नी पर बीती रात्रि को सोते वक्त पति ने चाकू हमला बोलकर महिला को लहूलूहान कर दिया और उसे गम्भीर हालत में आगरा ले जाया गया है।
बताया जाता है थाना क्षेत्र के गांव धाधऊ निवासी गिर्राज की पुत्री सोनम की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी बनी सिंह पुत्र महावीर सिंह से हुई थी तथा सोनम रक्षाबंधन पर अपने मायके आयी थी तथा उसकी अपने पति से एक-दो दिन में आने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई और आरोप है कि बीती रात्रि को सोनम पर सोते वक्त उसके पति ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट कर व उसे लहूलुहान कर फरार हो गया।
घटना की खबर से गांव में हडकम्प मच गया और मौके पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई तथा घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया जहां से उसे रैफर कर दिया गया।
घटना के सम्बंध में एसओ सहपऊ अवधेश कुमार ने बताया कि विवाहिता पर रात्रि को सोते वक्त उसके पति ने चाकू से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया और फरार हो गया। आरोपी पति के खिलाफ पीडिता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने