Top News

हाथरस- क्षत्रिय शिविर का उद्घाटन 29 को

हाथरस। क्षत्रिय महासभा की बैठक नगला अलगर्जी मार्ग स्थित सुभाष सेंगर के आवास पर हुई। बैठक में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने, वृद्धजनों, उत्कृष्ट किसान तथा समाज को गौरवान्वित करने वालों को सम्मानित करने की योजनाओं पर विस्तृत योजना तैयार की गई। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को एक गांव में 18 प्रेशर कुकर बांटने की नीति को अन्तिम रूप दिया गया।
सभा ने निर्णय लिया कि मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण स्थित क्षत्रिय शिविर का उद्घाटन 29 सितम्बर को सायं 4 बजे सभा के अध्यक्ष भारतेन्दुपाल सिंह द्वारा किया जायेगा। यह शिविर सामाजिक कुरीतियों के प्रचार प्रसार के लिये 10 दिन तक चलेगा। शिविर में वे ही प्रतिभायें सम्मानित होंगी जिनका पंजीकरण 28 अगस्त तक हो जायेगा तथा इसी सूची पर मैरिट तैयार की जायेगी। शिविर में 3 सितम्बर को दोपहर साढ़े 12 बजे से जिला स्तरीय क्षत्रिय सम्मेलन होगा। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह करेंगे तथा प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करते हुये आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रेशर कुकर प्रदान करेंगे। मेधावी युवकों के उत्साहवर्द्धन के लिये सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल, सभा के राष्ट्रीय महामंत्री द्वय प्रेमपााल सिंह पुण्ढीर व रामप्रकाश धाकरे, मेनपाल सिंह राघव, राधेश्याम सोम, विधायक द्वय वीरेन्द्र सिंह राना, ठा. रवेन्द्र पाल सिंह आदि भी भाग लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता भारतेन्दुपाल सिंह ने तथा संचालन जिला महामंत्री सुभाष सेंगर ने किया। बैठक में हरदत्त सिंह, सत्यवीर सिंह सोलंकी, यतेन्द्र सिंह, सुरेश ठाकुर, इं. के. पी. सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हरनाम सिंह जादौन, राजकुमार सिंह, कालीचरन, भद्रपाल सिंह, रामकुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह सेंगर, विवेकशील राघव, योगेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने