Top News

हाथरस- स्टेट बैंक कालौनी में जलभराव व गन्दगी से आक्रोशित लोगों ने सैनेटरी इंस्पेक्टर का घेराव कर पहनायीं चूड़ियां

हाथरस। हाथरस नगर पालिका के दावों और हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर है और नगर पालिका का नाम अगर नरक पालिका रख दिया जाये तो कोई अतिश्योक्ति न होगी? आगरा रोड स्थित शहर की पाॅश कालौनी स्टेट बैंक कॉलोनी और कंचन नगर में बारिश की शुरूआत का जहां घरों में घुसकर हिलोरे मार रहा है वहीं गन्दगी से आजिज लोगों व महिलाओं का धैर्य जबाब दे गया और सैनेटरी इंस्पेक्टर का घेराव कर उसे चूडियां पहनायीं तथा आगरा-अलीगढ हाइवे पर जाम भी लगाया।

स्टेट बैंक कॉलोनी और कंचन नगर की शहर की पॉश कॉलोनी में गिनती होती है। लोगो ने भी यहाँ यह सोच कर मकान बनवाये थे कि वे यहाँ साफ सुथरे माहौल में रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मामूली सी बरसात के बाद भी हाथरस में लोगो के घरो में पानी भरने लगा है। इसे लेकर लोगो में गुस्सा है। हाथरस नगर पालिका की लापरवाही के चलते घरो में पानी भरने के कारण नगर के अधिकांश मोहल्लों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

बताते हैं उक्त गन्दे पानी के घरों में घुसने से एक मकान में सर्प भी घुस गये हैं जिससे उक्त घर के लोगों का घर में घुसना मुश्किल हो गया है तथा घरों में गन्दे पानी के साथ गन्दगी भी पहुंच गई है और कई दिन से पालिका प्रशासन से साफ-सफाई की मांग कर रहे हैं।
स्टेट बैंक कालौनी में आज निरीक्षण करने पहुंचे पालिका के सैनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को देखकर कालौनी के लोगों व महिलाओं का गुस्सा भडक गया और सैनेटरी इंस्पेक्टर का घेराव कर लिया तथा आक्रोशित महिलाओं ने उन्हें जबरन चूडियां भी पहना दीं। आक्रोशित लोगों ने आगरा-अलीगढ हाइवे पर जाम भी लगा दिया और जमकर हंगामा काटा तथा नारेबाजी की। लोगों ने सैनेटरी इंस्पेक्टर को शीघ्र साफ सफाई के आश्वासन के बाद ही जाने दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने