Top News

हाथरस/सादाबाद- धर्मकांटों पर एसडीएम की छापेमारी, धर्मकांटा संचालकों में भारी खलबली

हाथरस/सादाबाद। तहसील क्षेत्र के धर्मकांटों पर आज एसडीएम द्वारा छापेमारी किये जाने से धर्मकांटा संचालकों में भारी खलबली मच गई और माना जा रहा है धर्मकांटा संचालकों द्वारा राजस्व की चोरी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एसडीएम जयप्रकाश द्वारा आज क्षेत्र के आगरा, हाथरस, राया, सहपऊ रोडों पर खुले धर्मकांटों पर छापेमारी कर चैकिंग की गई। छापेमारी के दौरान एसडीएम द्वारा धर्मकांटा संचालकों से उनके लाइसेंस दिखाने को कहा तो उन्हें किसी पर लाइसेंस नहीं मिले जिससे ऐसा माना जा रहा है धर्मकांटा संचालकों द्वारा राजस्व की चोरी की जा रही है। बताया जाता है धर्मकांटा संचालन के लिए मण्डी समिति द्वारा लाइसेंस जारी किया जाता है।
बताया जाता है एसडीएम द्वारा धर्मकांटा संचालकों को हिदायत दी गई है कि वह अपने शीघ्र लाइसेंस ले लें अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही होगी। वहीं धर्मकांटा संचालक रनवीर सिंह का कहना है कि उन्हें ना तो जानकारी है और ना ही प्रशासन द्वारा बताया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने