हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड पर अगसौली चैराहा पर स्थित अंग्रेजी शराब ठेका के सेल्समैन द्वारा नामजदों से शराब की बोतल के पैसे मांगना भारी पड गया और नामजद लोगों ने दुकान में तोडफोड कर सेल्समैन की जमकर मारपीट कर फायरिंग भी कर दी जिससे पडोसी 2-3 दुकानदार घायल हो गये और नामजद लोग हजारों की रकम लूटकर ले गये। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी गई है।
घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अंग्रेजी शराब ठेका के सेल्समैन उदयवीर सिंह ने कहा है कि रोहतास पुत्र तिलक सिंह निवासी गंथरी शाहपुर से देशी शराब ठेका के सेल्समैन छीतरमल से कहासुनी हो गई थी जिसका उसने राजीनामा करा दिया था तथा बीती रात्रि को करीब 9 बजे नामजद लोग उसके ठेका पर आये और उससे अंग्रेजी शराब की बोतल मांगी जिसके रूपये मांगने पर नामजदों ने उससे गाली गलौज करते हुए ठेका में अन्दर घुस आये और उसके साथ मारपीट कर तोडफोड कर दी तथा शोर सुनकर पडोसी दुकानदार व अन्य लोग उसे बचाने आये तो नामजदों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी जिससे वह व रूम सिंह पुत्र आराम सिंह निवासी खेमगढी, मनवीर पुत्र नत्थू सिंह निवासी गांव बिसावर के छर्रे लगने से घायल हो गये।
रिपोर्ट में आरोप है कि नामजद लोग दुकान में बिक्री की रकम 16 हजार 550 रूपये भी लूट ले गये और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में विजय प्रताप पुत्र श्रीपति सिंह, विशाल पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासीगण गढी हीरा सिंह, कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी पचै, रौबिन पुत्र सुरेश कुमार निवासी खेडिया, टप्पारो पुत्र तिलक सिंह निवासी गंथरी शाहपुर तथा 2 अन्य अज्ञात को नामजद किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।