Top News

हाथरस- बिछुआ गली में बाइक टकराने पर युवकों पर हमला, मारपीट और फायरिंग

हाथरस। शहर की बिछुआ गली में बीती रात्रि को बाइक सवार 3 युवकों की बाइक गाय से टकरा जाने पर 2 पक्षों में संघर्ष हो गया तथा एक पक्ष ने पूर्व सभासद व उनके पुत्रों पर लाठी-डण्डा व सरिया से मारपीट कर पिस्टल व तमंचा से फायरिंग कर घायल करने व बाइक छीनने का आरोप लगाया है। युवकों के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने हेतु पुलिस कप्तान से भी मिले।
बीती रात्रि को करीब साढे 11 बजे एक बाइक पर सवार 3 युवक सनी पुत्र गोविन्द सिंह निवासी सीयल खेडा, जौनी उर्फ कपिल पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी किला गेट व छोटू पुत्र मिहीलाल निवासी बालापट्टी शहर के बिछुआ गली से निकल रहे थे तभी इनकी बाइक एक गाय से टकरा गई। आरोप है कि बाइक टकरा जाने पर नामजद लोगों ने इन्हें पकड लिया और जमकर मारपीट की दी।
उक्त घटना को लेकर युवकों के परिजन आज पुलिस कप्तान से मिले और उन्हें शिकायत सौंपी जिसमें कहा गया है कि बिछुआ गली में पूर्व सभासद व इनके पुत्रों तथा अन्य 15-20 लोगों ने हमला बोलते हुए सरिया व डण्डों से मारपीट कर घायल कर दिया तथा पिस्टल व तमंचा से फायर किये जिससे सनी के छर्रे लग गये और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सनी को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस कप्तान से आरोपी नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कडी कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने