Top News

हाथरस/सासनी- बिजली से परेशान ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

हाथरस/सासनी। प्रचंड उमस वाली गर्मी और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने गांव बसईं काजी में बिजलीघर पर एकत्र होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करतेहुए प्रदर्शन किया, तथा अधिकारियों को कोसा।
गांव बसईंकाजी में गुरूवार को बिजलीघर पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का अरोप था कि विभगा द्वारा अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। जहां उमस के साथ निकल रही धूप के कारण लेागों को विभिन्न बीमारियों ने घेर लिया है। वहीं बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। रात को बिजली न आने पर जब पंखे बंद हो जाते हैं तो लेागों को मच्छर काटते हैं जिससे कई लोग मलेरिया आदि बीमारियों के शिकार हो चुके हैं साथ ही कई लोगों को गर्मी के कारण शरीर मंे फोडे-फंुसियां आदि भी निकल आई हैं जिससे उनमंे होने वाले दर्द से सभी बेचैन है। बिजली की कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीणों के अलावा किसानों केा फसलों के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जिससे उनकी फसलें सूख रहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन से गांव में बिजली न आने के कारण उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पडा है। ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की भनक पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी हैं कि जिस प्रकार विल वसूलने के लिए टीम गांव में आती हैं उसी प्रकार यदि लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए सडकों पर उतर आएंगें। इसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों ओर शासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में संदीप सिंह, अमित कुमार, सुरेश चंद्र, बंटी सिंह, गंभीर संिह, राजकुमार, हरेन्द्र , अनिल कुमार, विट्टू, जसवंत, संजय, सुग्रीव, ब्रजवीर सिंह, इसके अलावा इस फीडर से सप्लाई होने वाले गांव खिटौली, सीकुर, अकबरपुर, आदि गांव के लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने