Top News

हाथरस- अंतर्राष्टीय विश्व दिव्यांगता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार

हाथरस । जिला दिव्यांगजन सशक्तीरण अधिकारी ने बताया है कि जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जो दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों, सेवायोजकों को प्रत्येक वर्ष 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय ’’विश्व दिव्यांगता दिवस’’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। निम्नलिखित क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किये जाने के हेतु आवेदन पत्र 3 प्रतियों में जमा करना होगा जिनकी श्रेणी निम्नवत् हैं-
दक्ष दिव्यंाग कर्मचारी कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यंागजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यंागजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिये सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यंागजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
प्रेरेणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यंागजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यंागजन हेतु ‘‘बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यंागजन को पुनर्वास सेवा में प्रदान करन वाले सर्वश्रेष्ठ जिला क लिये राज्य स्तरीय पुरूस्कार।
सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यंाग वयस्क व्यक्तियेां एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यंागजन के लिये सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाईट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
सर्वश्रेष्ठ दिव्यंाग खिलाडियों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यंागजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय      पुरस्कार।

निर्धारित श्रेणियों से सम्बन्धित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों को जनपद स्तर पर 29.07.2017 तक आमंत्रित किये जाते हैं तथा उपरोक्त श्रेणियों में आवेदन करने हेतु फार्म किसी भी कार्य दिवस में जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी, हाथरस कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने