Top News

हाथरस- एमएलडीवी में विधायक माहौर द्वारा वृक्षारोपण, सैकडों भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

हाथरस। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा आज श्यामकुंज स्थित एम.एल.डी.बी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सदर विधायक हरीशंकर माहौर के साथ सैकडों भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने आज प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रत्येक बूथ स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत श्यामकुंज स्थित एम.एल.डी.बी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम उपरांत सदर विधायक हरीशंकर ने कहा कि वृक्ष ही मानव जीवन को सुरक्षित रखने का कार्य करता है। बिना वृक्ष के मानव के शरीर में बीमारियों का अंबार लग जाता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने आस पास वृक्ष अवश्य लगाना चाहिये जिससे मानव जीवन के रोग दूर हो सकें। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि भाजपा का वृक्षारोपण कार्यक्रम 25 जुलाई तक चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा अपने प्रत्येक बूथ तक वृक्षारोपण कर रही है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्ता, प्रबंधक आर.पी. कौशिक, सुनीत आर्य, मुकेश कौशिक, विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित, संजय सक्सैना, हरीशंकर राना, रामकुमार वर्मा, दिलीप चैधरी, अखिलेश गुप्ता, विपुल सिंघानिया, अनुराग अग्निहोत्री, विवेक वाष्र्णेय, अमन जैन, अभिषेक रंजन आर्य, ज्ञानेन्द्र शर्मा, सतेन्द्र सिंह, हरीशंकर वाष्र्णेय, गौरव आर्य, विवेक वाष्र्णेय, सुमित शर्मा, विशाल गुप्ता, शिवदेव दीक्षित, महावीर तिवारी, रवि वाष्र्णेय, आदर्श माहेश्वरी, सौरभ वाष्र्णेय, सोनू शर्मा, प्रेम दीक्षित आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने