Top News

हाथरस- जनता दरबार में विधायक ने सुनीं समस्याये

हाथरस। सदर विधायक हरीशंकर माहौर के कृष्णा नगर मैंडू रोड स्थित आवास पर जनता दरबार में आज जनता का सैलाव उमड़ पड़ा और भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर ने जनता की समस्याओं को सुना तथा शीघ्र फोन से अधिकारियों को समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आदेश दिया।
जनता दरबार में जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी जैनिया के सैकड़ों की संख्या में आये लोगों का कहना था कि 5 दिन हो गये गांव में बिजली नहीं आ रही। ट्रांसफार्मर फुंक गया है। जेई से अनेकों बार कहा गया है, जेई कहता है कि मुझे चंदा करके पैसा दे दो, ट्रांसफार्मर लग जायेगा। विधायक हरीशंकर माहौर ने तुरन्त एसई विद्युत विभाग को फोन किया और उन्हें इस सन्दर्भ में अवगत कराया। एसई को आदेश दिया कि कुछ अधिकारी भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे जेई के खिलाफ कार्यवाही कर तुरन्त गांव में ट्रांसफार्मर लगवा दें। विधायक हरीशंकर माहौर ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वह जनता की समस्याओं को पूर्ण रूप से दूर करें। अगर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की तो मुख्यमंत्री का आदेश है कि ऐसे अधिकारियों की सूची मुझे सौंप दें, मैं ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाऊंगा इसलिए अधिकारी अपनी मानसिकता को बदलकर निष्पक्ष कार्य करें।
जनता दरबार में समस्या सुनते वक्त जिला मंत्री मुकेश कौशिक, विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित, सुनीत आर्य, कृष्णा ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा एड., श्याम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश शर्मा आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने