Top News

हाथरस- जंक्शन क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ रोड पर सलेमपुर पुलिस चैकी के पास बाइक सवार युवक को ओवरटेक कर बाइक सवारों ने गोली मारी

हाथरस । थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ रोड पर सलेमपुर पुलिस चैकी के पास आज सुबह बाइक सवार युवकों को दूसरे बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर एक युवक को गोली मारकर भाग गये जिससे युवक जहां गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं घटना से हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड लग गई।
थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव कटैलिया निवासी रोहन पुत्र फूल सिंह आज सुबह अपने भतीजे दिनेश पुत्र भगवती प्रसाद के साथ बाइक पर सवार होकर सिकन्द्राराऊ जा रहा था तभी रास्ते में सलेमपुर पुलिस चैकी के पास एक बाइक पर सवार 2 युवक आये और उनकी बाइक को ओवरटेक कर रूकवा लिया तथा रोहन के गोली मारकर भाग गये। गोली रोेहन की बाजू में लगी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा मौके पर राहगीरों की भारी भीड लग गई तथा घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस जहां देर से पहुंची वहीं थाना हसायन व हा.ज. पुलिस में काफी समय तक सीमा विवाद को लेकर विवाद होता रहा।
बताया जाता है काफी समय बीत जाने के बाद युवक को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर कर दिया तथा घटना की रिपोर्ट थाना हाथरस जंक्शन में घायल के भतीजे दिनेश ने अज्ञात बाइक सवार 2 युवकों के खिलाफ दर्ज करायी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने