Top News

हाथरस/मुरसान- क्षेत्र के गांव ताजपुर में खेत में धान की रोपाई कर रही 2 महिला मजदूर पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल

हाथरस/मुरसान। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में आज खेत में धान की रोपाई कर रही 2 मजदूर महिलाओं को पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में आज पुष्पेन्द्र पुत्र रमेश के खेत में धान रोपाई की जा रही थी तथा खेत में आधा दर्जन महिला मजदूर धान की पौध लगा रही थीं तथा खेत में लगे लोहे के विद्युत पोल में करंट आने से विद्युत करंट में भरे पानी में भी उतर अया और काम करतीं 62 वर्षीय चमेली देवी पत्नी कन्हैयालाल व 60 वर्षीय सरोज पत्नी सोहनलाल निवासीगण मौहल्ला पोखरवाला मुरसान करंट की चपेट में आ गई जिससे दोनों महिलायें गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत हो गईं। उक्त दोनों को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने