Top News

हाथरस/सासनी- गांव सितहारी में गुंडई के बल पर बच्चा छीनने आया पति ग्रामीणों ने खदेडा

हाथरस/सासनी। गांव सितहारी में गुंडई के बल पर अपनी पत्नी से बच्चा छीनने आया युवक ग्रामीणों को देखकर नौ दो ग्यारह हो गया। पीडित पत्नी ने घटना की शिकायत महिला थाना हाथरस तथा कोतवाली में पति के खिलाफ की है।
गुरूवार को कोतवाली में पे्रषित शिकायत में गांव सितहारी निवासी बालकिशन की पुत्री शशी ने कहा है कि उसके पिता ने थाना हसायन क्षेत्र के गांव अंडौली में रहने वाले बच्चू सिह के पुत्र संतोष से यथा संभव दहेज देकर 6 जून 2016 को की थी। शादी के एक माह बाद ही पति द्वारा अलर्गल बातें और अतिरिक्त दहेज मांगना शुरू कर दिया। इसी बीच शशि को संतोष से एक बच्चा भी पैदा हो गया।  दोनों के जब विचार नहीं मिले तो पिता के यहां आकर रहने लगी। फिर भी पति द्वारा फोन द्वारा प्रताडना जारी रही। तो महिला थाना में शिकायत कर दी। जो विचाराधीन है। बुधवार की दोपहर में घर के सभी लोग गर्मी की वजह से सोए हुए थे तथी शशि का पति संतोष अपने साथ करीब आधा दर्जन गुण्डों को लेकर आ धमका और शशि से जबरन उसका बच्चा छीनने लगा। इस पर शशि ने शोर मचा दिया तो परिवार के लोग जाग गये और ग्रामीण भी आ गये। जिन्हें देखकर संतोष और उसके साथी भाग जाने में कामयाब हो गये। शशि ने पति संतोष तथा अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने