Top News

हाथरस/सासनी- गांव वीर नगर में विद्युत शिविर का अधिशासी अभियंता एमडी आफिस द्वारा किया गया निरीक्षण

हाथरस/सासनी। गांव वीर नगर में विद्युत विभाग द्वारा जनहित में लगाये गये शिविर का अधिशासी अभियंता एमडी आफिस द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को बिल में आई अधिक राशि को ठीक कराने, गांव में मीटर आदि लगवाने, तथा समय से विल जमा करने की जानकारी दी गई।
गुरूवार को निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विशंभर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शीध्र ही मीटर लगवाए जाएंगे। विल जमा कराने की विधि को भी शीघ्र सुचारू किया जाएगा। जिससे किसी भी ग्रामीण को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समय से विल जमा करने से परेशानी का हल हो सकता हैं यदि विल को समय से जमा नहीं किया गया तो विल की राशि अधिक होने के कारण जमा करने में भी भारी परेशानी का सामना करना पडता है। इस दौरान वीर नगर उपखंड अधिकारी राहुल रत्न बोधि एवं एसडीओ कायम सिंह, आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने