Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- पुरदिलनगर स्थित मौहल्ला गढ में घर में काम कर रही किशोरी को जहरीले सर्प ने डसा, दर्दनाक मौत

हाथरस/सिकन्दराराव। घर में काम कर रही किशोरी को एक जहरीले सर्प द्वारा डस लेने से किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर स्थित मौहल्ला गढ निवासी करीब 14 वर्षीय किशोरी रेनू पुत्री प्रेमसिंह कल देर शाम अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थी तभी इसी दौरान घर में रखी गेंहू की कुठिया के पास बैठे एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई तथा परिजन उसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया और गमगीन माहौल में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने