Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- गांव बसई बाबस में ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत

हाथरस/सिकन्दराराव। ट्रेक्टर-ट्राली में गेंहू भरकर अलीगढ बेचने जा रहे युवक के ट्रेक्टी ट्राली व दीवार के बीच में आ जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सिकन्दराराव कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई बाबस निवासी करीब 35 वर्षीय नरेन्द्र कुमार पुत्र प्रमोद कुमार कल शाम ट्रेक्टर ट्राली में गेंहू भरकर अलीगढ बेचने के लिये गांव के ही राकेश पुत्र अतर सिंह के साथ जा रहा था तथा गांव में ही ट्रेक्टर ट्राली नाली के एक गहरे खन्दे में एक पहिया फंस गया और पीछे दीवार के पास खडा नरेन्द्र ट्राली को निकालते वक्त ट्राली व दीवार के बीच आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा नरेन्द्र को तत्काल उपचार हेतु पहले कस्बा में तदुपरांत अलीगढ एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान आज मौत हो गई तथा गांव में शव आते ही कोहराम मच गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने