हाथरस। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लाला का नगला पुलिस चोकी में पुलिस कर्मियों द्वारा दारू बार खोलकर शराब पिये जाने के मामले को पुलिस कप्तान द्वारा गम्भीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आज एक दरोगा व एक हैड कांस्टेबल को सस्पेण्ड कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था जिसको आज देशभर के कई टीवी चैनलों पर भी दिखाया गया। और हाथरस पुलिस की बेसर्मी की कलई पूरे देशभर में खेली। बीडियों में लाला का नगला पुलिस चोकी के अन्दर पुलिस कर्मियों द्वारा वर्दी में रहकर शराब पिये जाने के मामले की खबर पुलिस कप्तान तक पहुंची तो उन्होंने उसे गम्भीरता से लेते हुए वीडियो की जांच करायी और तत्काल प्रभाव से एसआई बलवीर सिंह व हैड कांस्टेबल जगदीश गौतम को सस्पेण्ड कर दिया गया है और इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिये गये हैं। उक्त एसआई व हैड कांस्टेबल के खिलाफ कार्यवाही की जानकारी पीआरओ उमेश कुमार शर्मा ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।