Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- जीटी रोड पर लाला का नगला के पास रोडवेज बस पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल

हाथरस/सिकन्दराराव। दिल्ली से यात्रियों को लेकर फर्रूखाबाद जा रही एक रोडवेज बस आज तडके सुबह कस्बा में डिवाइडर पर चढकर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार करीब 2 दर्जन यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये और उन्हें गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक फर्रूखाबाद डिपो की एक रोडवेज बस संख्या यूपी 76 के/3699 दिल्ली से यात्रियों को लेकर फर्रूखाबाद जा रही थी तथा बस आज तडके सुबह कस्बा में जीटी रोड पर लाला का नगला के पास एक डिवाइडर पर चढ गई जिससे बस का सन्तुलन बिगड गया और चालक बस पर नियंत्रण नहीं कर सका और बस तेजी के साथ पलट गई जिससे बस में सवार 2 दर्जन यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये और उनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को बस से निकालकर तत्काल उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया गया जहां से इन्हें गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर कर दिया गया।
उक्त हादसे में सुनील, राकेश निवासीगण लालगढ़ी, कुमारपाल निवासी जैथरा एटा, संतलाल निवासी आजमगढ़, विक्रम दिल्ली, बद्रीप्रसाद बजीरपुर, प्रिया, मोहित, संजय, इकरा, सुलेमान, शिव कुमार, खुशी, खुशहाल, ओमवती समस्त निवासी फर्रूखाबाद, राजेन्द्र, अशोक,     रामधर, राकेश गुप्ता निवासीगण मीरपुर आदि के अलावा अन्य यात्री घायल हुये हैं। हादसे के बाद पुलिस ने बस को जीटी रोड से क्रेन द्वारा हटवाया गया लेकिन बस के चालक परिचालक भाग जाने में सफल रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने