हाथरस/सासनी। आज हमारे समाज में अनेक जातिवर्ग हैं जिनके विवाह में खर्चे चिंता का विषय है। समय पर बेटे बेटियों का विवाह करना बडी जिम्मेदारी का काम है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण आज यह पवित्र कार्य सभी को बोझ लगने लगा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने से धन व्यर्थ नहीं होता साथ ही दहेज जैसे दानव का अंत करने का मौका मिलता है। इस प्रकार संस्थाएं सामूहिक विवाह समरोह कर दहेज रहित विवाह के जरिए पुण्य लाभ अर्जित करती हैं, साथ ही समाज में बिना दहेज के विवाह करने हेतु लोगों को प्रेरित करती है। चूंकि दहेजप्रथा हमारे देश के लिए एक कलंक हैं फिर भी कुछ लोग दहेज लेकर समाज को तोडने का काम कर रहे है।
यह बिचार गांव कौमरी में जय दुर्गे मां समाज सेवा समिति बैनरतले हुए छह कन्याओं के नवम् सामूहिक विवाह समरोह के दौरान जिला पंचायत सदस्या श्रीमती ओमवती यादव (बुआ) एवं सत्यपाल सिंह सेंगर जिला पंचायत सदस्य ने संयुक्त रूप से प्रकट किए। समारोह में छह कन्याओं की शादी दहेज रहित की गई। संस्था की ओर से प्रत्येक जोडे केा एक-एक लोहे का बक्सा, पलंग, ड्रेसिग टेबिल, गद्दा, चारद, पंखा, 51 वर्तन, चांदी के आभूषण व सोने की नथ आदि सामान दान स्वरूप दिया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कन्या पक्ष के साथ कन्यादान किया गया। इस दौरान गोवर्धन सिंह राकेश कुमार, राजीव कुमार गीतम सिंह ,सत्यपाल सिंह, दिलीप सिंह कुशलपाल सिंह, हरिवेन्द्र कुमार, कंचन सिंह हेमंत सेंगर, अशोक कुमार दिवाकर, मन गोपाल वाष्र्णेय, प्रदीप चैधरी, श्याम सिंह, यतेन्द्र सिंह बघेल, राजकुमार सिंह, सूरजपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह जाटव आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।