Top News

हाथरस/सासनी- सब्जी मंडी के निकट से 18 पौवा अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सब्जी मंडी के निकट से अठारह पौवा देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार एसआई सुशील चंद्र अपने हमराह पुष्पेन्द्र के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे।तभी उन्हें सब्जी मंडी के निकट एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसे टोकने पर वह भागने लगा। एसआई ने पीछा कर युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान 18 पौवा देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस को पूछताछ में युवक ने अपना नाम करन उर्फ करूआ पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी वरसै बताया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने