Top News

हाथरस/सासनी- न मिली कर्ज माफी न मिले सही आलू के दाम, मुश्किल में धरतीपुत्र किसान हुये परेशान

हाथरस/सासनी । क्षेत्र में जहां सरकार किसानो के हित में अनेक लाभकारी योजनयो से उनके कल्याण की बात कर रही है वहीं किसानो को उनके कर्ज माफी की घोषणा के बावजूद कर्जा माफ न होने से कर्षी उत्पादक किसान परेशान है दूसरी तरफ आलू को भी कम कीमत पर बेचने के लिए किसान मजबूर है क्षेत्र के सेकड़ों किसान रोजाना कर्ज माफी की सूची में अपने नाम आने की प्रतीक्षा में बेंकों के चक्कर काट रहे है मगर निराशा ही हाथ लगती है किसान खेतो में खून पसीना एक कर भरी लागत लगा कर किसी तरह फसल उगाता है उसके बावजूद बेंकों का कर्जदार बन जाता है क्यूंकी उम्मीद के अनुसार उसकी फसल की कीमत उसे नहीं मिल पाती दैवीय प्रकूप और बिगड़े मौसम के कारण फसल की वारवादी से रोते हुये किसान के आंशू पूछने को सरकार ने उनके लिए ऋण माफी जैसी योजना को संचालित तो कर दिया मगर का वर्षा जब क्रशि सुखाने वाली कहावत को चरितार्थ करते हुये सरकार उन योजनाओ को समयान्तर्ग्त किसानो तक नहीं पहुचा पाई है जिससे ज्यादतर तक किसान न सिर्फ पूरी तरह बर्वाद हो गया है न की भुखमरी के कगार पर आ गया है । आलू की फसल के सही रेटो के मिलने की उम्मीद में बेठा किसान अपने हाल पर आंशू बहा रहा है  मगर न तो सरकार की कर्ज माफी की योजना का लाभ ही उसे मिल पा रहा है और न ही आलू के सही दाम इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय किसान आन्दोलनत्म्क कदम उठाने पर विचार कर रहे है और वे सड़क पर उतरकर सरकार की दिखावटी नीति और सब्जबाग दिखाने के लिए अपना विरोध व्यक्त कार सकते है इसमे दो राई नहीं ।
    शंकर लाल (किसान छौंडा गढ़ौआ) का कहना है कि सरकार ने आलू खरीद केंद्र की खोलने की घोषणा तो कर दी मगर क्षेत्र में अभी तक एक भी ऐसा केंद्र नहीं खोला है जहां किसान सही रेटो पर अपना आलू बेच सके -                            
आलू क्रषक विशाल पाठक आलू के उत्पादक है मगर इस बार आलू के सही भाव न मिलने से दुखी होकर   अपनी किस्मत को कौस रहे है । उनका कहना है कि न तो ऋण माफी मिली और न ही आलू की सही कीमत।
 
पूरन सिंह मुनीम कृष्णा कोल्ड सासनी का कहना है कि कोल्ड स्टोर पर किसान आलू बेचने नहीं आ रहा है जबकि व्यापारी पहुंचता है मगर कम दरो पर किसान आलू बेचना नहीं चाहता । कोल्ड का किराया वरदाना भाड़ा तक किसानो  को नहीं मिल पा रहा है जिससे आलू कोल्ड में धूल फांक रहा है ।
   

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने