हाथरस। प्रदेश में सत्ता बदलते ही सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जों के मुद्दे को हिन्दू युवा वाहिनी ने अब फिर से उठा दिया है और कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट पर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर आज नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर कब्जा हटवाये जाने की मांग की है।
हिन्दू युवा वाहिनी के सहमंडल प्रभारी अनूप वाष्र्णेय के नेतृत्व में आज पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर बताया कि कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट पर तकिया जान बहादुर मस्जिद के पीछे नगर पालिका का एक प्लाट है। इस प्लाट पर एक कबाड़िया द्वारा टीन शेड डालकर अवैध कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जे को हटाने के लिये पहले भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है एवं इस प्रकरण में हिन्दू युवा वाहिनी ने 6 दिसम्बर 2016 को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था एवं उपजिलाधिकारी ने ईओ को अवैध कब्जा हटवाने के लिये आदेशित भी किया था, परन्तु आज तक इस सम्बन्ध में कोई भी विधिक कार्यवाही करना उचित नहीं समझा गया। उपजिलाधिकारी के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया गया। ईओ के इस व्यवहार से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में भी विशेष रोष व्याप्त है। हिन्दू युवा वाहिनी ने कब्जा हटवाने के लिये ईओ को एक सप्ताह का समय देते हुये कहा है कि अगर एक सप्ताह में कब्जा हटवाने में असफल रहते हैं तो हिन्दू युवा वाहिनी सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करेगी।
ज्ञापन देने वालों में अनूप वाष्र्णेय के अलावा जिला संयोजक यदुवीर चैहान, जिलाध्यक्ष बन्टी चैधरी, प्रवीन खंडेलवाल, संजीव वाष्र्णेय एड., दीपक यादव, हीरालाल, बौबी यादव, प्रशान्त प्रताप सिंह, गगन वाष्र्णेय, हैप्पी आत्रेय, सुशील गोस्वामी, नहनू पंडित, संजय बौहरे आदि प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।